फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: हज की ट्रेनिंग पर जा रहे यात्रियों की कार पलटी; पूर्व फौजी समेत पांच घायल, एक की हालत नाजुक

Sun, 29 Mar 2026 11:46 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: पाली में निर्माणाधीन सड़क पर पड़ी बजरी के कारण हज यात्रियों की कार पलट गई, जिसमें पूर्व फौजी समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पाली पीएचसी से सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के पाली कस्बे में नकटौरा नहर पटरी मार्ग पर रविवार सुबह हज की ट्रेनिंग के लिए जा रही यात्रियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। निर्माणाधीन सड़क पर बजरी पड़ी होने से हादसा होने की बात सामने आई है। हादसे में कार सवार पूर्व फौजी समेत पांच लोग घायल हैं, जिसमें एक की हालत गंभीर हैं। पाली पीएचसी से सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

पाली कस्बे के मोहल्ला इमाम चौक निवासी नजीर खां (59) पूर्व फौजी है। बताया कि उन्हें दो मई को हज करने जाना है। उनके साथ में पत्नी तारा बेगम (55), साथी कस्बा निवासी पूर्व फौजी चांद मोहम्मद (62), उनकी पत्नी शबाना बेगम (57) और आलिम (60) भी हज पर उनके साथ जा रहे हैं। नजीर के बेटे जुबैर ने बताया हज पर जाने से पूर्व सभी को प्रशिक्षण दिया जाता है।

कार सवारों में मच गई चीख-पुकार
रविवार को माता-पिता सहित सभी पांचों लोग कार पर सवार होकर प्रशिक्षण लेने संडीला जा रहे थे। कार कस्बे के मोमिन चला रहे थे। नकटौरा नहर पटरी मार्ग पर इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। इसी मार्ग से सभी जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे थाना क्षेत्र के सहजनपुर के पास सड़क पर गिट्टी पड़ी होने के कारण कार अनियंत्रित होकर तीन पलटी खाकर सड़क पर पलट गई। कार सवारों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

http://



अभी हाल ही में निर्माण फिर से शुरू हुआ

ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकालकर पाली पीएचसी भेजा गया। यहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। नजीर के सिर व शरीर मे कई गंभीर चोटें है। उनकी हालत नाजुक है। बताया जा रहा है कि नकटौरा मार्ग पर लंबे समय से निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि ठेकदार ने सड़क खोदकर उस पर गिट्टी डाल दी। करीब आठ माह तक कार्य बंद रहा। समय से कार्य पूरा कराया गया होता, तो अब तक काम पूर्ण हो चुका होता। अभी हाल ही में निर्माण फिर से शुरू हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें