फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक की टक्कर से सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई-शाहाबाद मार्ग पर पुलिस चौकी तिराहे के पास बाइक सवार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। परिजन लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के कपूरपुर बहोरन निवासी छेदा (74) खेती करते थे। शुक्रवार सुबह बाइक से टोडरपुर स्थित बैंक जा रहे थे। हरदोई-शाहाबाद मार्ग पर पुलिस चौकी तिराहे के पास रुककर सड़क किनारे खड़े हो गए। इसी दौरान उधर से निकली तेज रफ्तार बाइक ने छेदा को टक्कर मार दी। घटना में छेदा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हरदोई में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। परिवार में दो पुत्र और तीन विवाहित पुत्रियां हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद दो सिपाहियों ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार को पकड़ लिया है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें