फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विवादित भूमि पर भैंस जाने से बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी और बेटा घायल

विज्ञापन
फोटो-49-राधेश्याम। फाइल फोटो
विज्ञापन
पाली। पचदेवरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर में छह फीट जमीन को लेकर चल रही रंजिश में विवादित भूमि पर भैंस के जाने से विवाद हो गया। बृहस्पतिवार दोपहर हुए विवाद में हमलावरों ने लाठियों से बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बचाने आई उनकी पत्नी और बेटे को भी पीटकर घायल कर दिया। आरोपी और मृतक एक ही खानदान के हैं।
विज्ञापन


कुंवरपुर निवासी राधेश्याम (62) खेती करते थे। पुत्र संजीव ने बताया कि मकान के सामने की ओर पारिवारिक चाचा जसवंत रहते हैं। मकान के सामने लगभग छह फीट जमीन खाली पड़ी है। इसकी कब्जेदारी को लेकर आपस में विवाद है। बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर राधेश्याम की भैंस खुल गई। भैंस विवादित भूमि पर जाकर खड़ी हो गई। इस पर जसवंत को लगा कि राधेश्याम ने भैंस विवादित भूमि पर बांध दी है। इस पर जसवंत ने राधेश्याम से गाली-गलौज शुरू कर दी। राधेश्याम ने इस पर आपत्ति जताई तो दोनों के बीच विवाद हो गया।
इस दौरान जसवंत का भाई भगवत, पुत्र मंजेश और भगवत के बेटे ब्रजेश और अखिलेश वहां आ गए। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर लाठियों से राधेश्याम की पिटाई कर दी। शोर सुनकर राधेश्याम की पत्नी सत्यवती (58) और पुत्र विनोद (40) भी वहां आए। आरोपियों ने इन दोनों को भी पीट दिया। जब आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए तो आरोपी वहां से चले गए।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल राधेश्याम को शाहाबाद सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया जबकि सत्यवती और विनोद का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में चल रहा है। विनोद की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने तीन आरोपी भी हिरासत में लिए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अन्य सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।






दूसरे पक्ष के भी तीन लोग घायल
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक विवाद के दौरान मृतक पक्ष से भी लाठियां चलाई गईं। इस दौरान आरोपी पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं। इन तीनों का प्राथमिक उपचार भी शाहाबाद सीएचसी में कराया गया।

फोटो-49-राधेश्याम। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें