फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। उन्नाव-कटरा मार्ग पर दुर्गागंज के पास बुधवार की शाम पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग घायल हो गया। उनको एंबुलेंस से सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव गांव ले गए। वहां पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चकपुरवा निवासी सुनील कुमार (60) खेती करते थे। उनकी बहन पुष्पा सांडी थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में रहती हैं। बुधवार की दोपहर वह बाइक से बहन को तीज के उपहार देने गए थे। वह उपहार देकर वह शाम के समय वापस गांव आ रहे थे। इस दौरान कटरा बिल्हौर मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गागंज के पास उनकी बाइक में पिकअप ने टक्कर मार दी।
जिससे वह घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस एंबलेंस से उन्हें सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव गांव लिए गए। गांव पहुंचकर पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। पिकअप को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें