फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बहन को बचाने नहर में उतरी बड़ी बहन भी डूबी, एक सकुशल निकली, तलाश में एसडीआरएफ लगी

विज्ञापन
फोटो-28-नहर में बच्ची को तलाश करती एसडीआरएफ की टीम। संवाद
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के समसपुर में बृहस्पतिवार दोपहर हाथ-पैर धोने के दौरान बच्ची नहर में डूबने लगी। बचाने की कोशिश में उसकी बड़ी बहन भी गहरे पानी में चली गई। उनके साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने नहर में छलांग लगा दी। बड़ी बहन को सकुशल निकाल लिया लेकिन छोटी बच्ची का सुराग नहीं लगा। एसडीआरएफ की टीम बच्ची की तलाश का अभियान चला रही है।
विज्ञापन

समसपुर निवासी कन्हैया लाल राजमिस्त्री हैं। दो माह पहले तक वह अपने तीन बच्चों के साथ लखनऊ में रहते थे। उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। उनकी बेटियां शिवानी (14) और शिवांशी (12) गांव के ही मनोज की बेटी नैंसी (10) के साथ गांव निवासी अनिल के खेत में बृहस्पतिवार दोपहर धान की रोपाई कर रही थीं। लगभग ढाई बजे तीनों हाथ-पैर धोने के लिए खेत के पास से निकली शारदा नहर गई थीं। इसी दौरान शिवांशी गहरे पानी में जाकर डूबने लगी। उसे डूबता देख शिवानी उसे बचाने की कोशिश करने लगी और गहरे पानी में चली गई।
नैंसी ने उसे बचाने के लिए कदम बढ़ाया लेकिन फिर पीछे हटकर शोर मचाने लगी। इस दौरान खेतों में काम कर रहे सुनील राठौर मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों के साथ नहर में कूद गए। उन्होंने शिवानी को सकुशल बाहर निकाल लिया लेकिन शिवांशी का कुछ पता नहीं चला। घटना की जानकारी पर नायब तहसीलदार शिवम श्रीवास्तव, लेखपाल जय प्रकाश, थानाध्यक्ष अमित सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम भी लखनऊ से आ गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम बच्ची की तलाश में लगी है। अभी कोई सफलता नहीं मिली है।

फोटो-28-नहर में बच्ची को तलाश करती एसडीआरएफ की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें