फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा दो लाख किसानों के लिए लगेंगे कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पीएम किसान सम्मान निधि के लिए ई-केवाईसी न कराने वाले सवा दो लाख किसानों के लिए कैंप आयोजित करने के निर्देश डीएम ने दिए हैं। डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण के लिए ई-केवाईसी 31 मई तक होनी थी। इस अवधि तक बड़ी संख्या में किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई। इसको देखते हुए शासन की ओर से 31 जुलाई तक समय बढ़ाया गया है। सभी ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर ई-केवाईसी कराने के निर्देश डीडी कृषि को दिए है ।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में लगने वाले शिविरों में क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित रहकर किसानों की ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी अपने स्तर से ग्राम प्रधानों का सहयोग लेकर शिविरों की मॉनीटरिंग करेंगे।
डीडी कृषि नंद किशोर ने बताया कि जिले में करीब 7 लाख 15 हजार लाभार्थी पोर्टल पर दर्ज हैं। इनमें से करीब सवा दो लाख किसानों की ई-केवाईसी नहीं हुई है। डीएम के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में लगने वाले शिविरों में इनकी ई-केवाईसी कराने के लिए सभी क्षेत्रीय कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें