फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ बोरी में दो लाख के मिले सिक्के

Mon, 16 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
coins - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात प्रभारी मजिस्ट्रेट और पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वैन से 2,20,510 रुपये के सिक्के बरामद किए। वैन में सवार लोग सीतापुर से कन्नौज जा रहे थे। पूछताछ में उन्होंने एक मशाला कंपनी के कर्मचारी बताते हुए बेचे गए सामान के रुपये होने की बात कही है। पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर वसूली संबंधित कागजात मांगे हैं।
विज्ञापन


बेनीगंज क ोतवाली क्षेत्र में रविवार रात बालामऊ विधानसभा के प्रभारी निर्वाचन मजिस्ट्रेट रजनीकांत रावत पुलिस टीम के साथ प्रताप नगर पुलिस चौकी के सामने वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सीतापुर की तरफ से आए वैन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वैन से 2,20510 रुपये बरामद हुए। जिसमें 8 बोरियाें में 25-25 हजार 10 और 5 रुपये के सिक्के मिले और एक थैले में 2000, 5000, 100 व 10 रुपये के नोट थे।

पुलिस ने वैन चालक व उसमें सवार चारों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवकोें की पहचान लालगंज के रायबरेली निवासी मुन्ना यादव, शोभित तिवारी, अनिल तिवारी और प्रवीण कुमार के तौर पर हुई।
विज्ञापन


युवकों का कहना था कि वह सुप्रिम पान मसाला कंपनी में काम करते हैं। सीतापुर में पान मसाले की बिक्री की थी। जिसकी वसूली करके सीतापुर से कन्नौज जा रहे थे। कोतवाल कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि युवक  हिरासत में हैं। उनसे पान मसाला की बिक्री व वसूली से संबंधित कागज मंगाए हैं। कागजात आने व जांच होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें