फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह बंधन में बंधे आठ जोड़, मिले उपहार

विज्ञापन
ोटो-13- विवाह बंधन में बंधे वर वधुओं के साथ मौजूद विधायक आशीष सिंह आशू व अन्य। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
माधौगंज। ब्लॉक सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आठ जोड़ों का विधि विधान से विवाह कराया गया। मुख्य अतिथि विधायक आशीष सिंह आशू व जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पांडेय और अधिकारियों नव दंपतियों को आशीर्वाद दिए। विभाग की ओर से नव दंपतियों को उपहार भेंट किए गए।
विज्ञापन

आचार्य रामेश्वर प्रसाद शास्त्री व राम सहाय ने वैदिक मंत्रोचार के साथ विधि विधान से ग्राम पंचायत सदरियापुर निवासी फूलमती का बलराम के साथ, ग्राम पंचायत बघौड़ा निवासी रामदेवी का नवीन कुमार, इसी गांव की कंचन पाल का धर्मेंद्र के साथ विवाह संपन्न कराया।
ग्राम पंचायत पिपरावां निवासी अर्चना देवी का कौशल कुमार के साथ, ग्राम पंचायत गौंतरा निवासी विनीता देवी का आकाश, इसी गांव के सिंभोली का संदीप के साथ, ग्राम पंचायत तेरवा कुल्ली निवासी मानसी देवी का विकास के साथ एवं इसी गांव की मिथुन का विपिन के साथ विवाह संपन्न कराया गया। विधायक आशीष सिंह आशू, प्रतिनिधि नीरज विद्यार्थी व जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पांडेय समेत अधिकारियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

नव दंपतियों को बैंडबाजे के साथ विदाई दी गई। खंड ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमारी, प्रतिनिधि अरविंद कनौजिया, बीडीओ नरोत्तम कुमार, एडीओ समाज कल्याण धर्मेंद्र शुक्ला, प्रधान लिपिक सत्येंद्र कुमार सिंह, दिशा यादव, नेहा सिंह, अशोक कुमार कनौजिया, सुभाष चंद्र, सतीश कुमार, स्वाति शुक्ला व एडीओ कृषि सुरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
खाते में भेजी गई राशि, उपहार भी दिए
माधौगंज। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पांडेय ने बताया कि हर दंपति को सरकार की ओर से 35 हजार रुपये की राशि दी गई है, जो उनके खाते में भेजी गई है। कन्यादान के समय हर जोड़े को एक बक्सा, एक डिनर सेट 51 पीस, कंबल डबल बेड, पायल, बिछिया, साड़ी समेत अन्य कपड़े और प्रेशर कुकर आदि भेंट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें