बैठक का संचालन करते सभासद बबलू व मौजूद ईओ व अन्य। संवाद
- फोटो : HARDOI
संडीला। नगर पालिका परिषद कार्यालय में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक अंशुल गुप्ता की अध्यक्षता में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की बैठक हुई। इसमें सफाई व्यवस्था को लेकर सुझाव दिए गए।
स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक अंशुल गुप्ता ने सिटीजन फीडबैक बढ़ाने एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सुझाव दिए। कहा कि सभी के सहयोग से ही स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में पालिका को अच्छे अंक प्राप्त दिलाए जा सकते हैं।
अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने सफाई कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही आम लोगों को पालिका के अच्छे कार्यों से जोड़ना होगा।
बैठक का संचालन सभासद बबलू ने किया। इस मौके पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सौरभ शुक्ला, राजस्व निरक्षक शोभा मिश्रा, सभासद लताफत अली व बबलू समेत स्टॉफ मौजूद रहा।