फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में जनपद में मिले आठ कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पिछले 24 घंटे के अंदर जनपद में कोरोना के आठ नए मामले सामने आए हैं। लंबे समय बाद एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने से खलबली मच गई है। डीएम अविनाश कुमार ने सभी जनपदवासियों से कोरोना का टीका लगवाने के साथ ही सतर्कता बरतने और मास्क का इस्तेमाल जरूर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से देश के अलग अलग हिस्सों के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है। हर रोज आने वाली जांच रिपोर्ट में संक्रमित पाए जाने वालों की संख्या बढ़ रही है।
पिछले 24 घंटे के दौरान जनपद में आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से तीन लोग शहर के ही अलग अलग इलाकों के हैं, जबकि पांच ग्रामीण क्षेत्र के हैं। इसके साथ ही जनपद में संक्रमितों की कुल संख्या 5965 हो गई है। जनपद में कोरोना के एक्टिव केस 18 हैं। कोरोना से अब तक 113 मौतें जनपद में हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें