फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर में अचानक लगी आग, आठ झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपामऊ कस्बे के मोहल्ला मिश्राना में शुक्रवार सुबह घर में लीकेज गैस सिलिंडर में आग लग गई। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह आग बुझाई गई। इस दौरान आठ लोग झुलस गए।
विज्ञापन

मोहल्ला मिश्राना निवासी संजय (25) पुत्र बहादुर टिक्की का ठेला लगाता है। दो दिन पहले उसने घरेलू गैस सिलिंडर लिया था। शुक्रवार सुबह दस बजे संजय व उसके परिजन ठेले के लिए खाद्य सामग्री तैयार कर रहे थे। इसी दौरान गैस सिलिंडर में आग लग गई। सिलिंडर जलता देख मौके पर मौजूद परिजनों में अफरा तफरी मच गई।
संजय ने किसी तरह सिलिंडर को घर से बाहर निकाला और मोहल्लेवालों की मदद से आग बुझाई। घटना में संजय, अंजली (15) पुत्री पिंटू, दीपा (37) पत्नी गुड्डू और उसका पुत्र गोलू (18), कुसुमा (32) पत्नी विनोद उसकी पुत्री नेहा (10), ऊषा (40) पत्नी राजेंद और उसका पुत्र अमित (16) झुलस गए। घटना की जानकारी पर नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि नौशाद नदवी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने नगर पंचायत की एंबुलेंस से झुलसे लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया। लेखपाल रवी शुक्ला ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें