फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से व्यापारी की मौत, 29 और संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई में कोरोना संक्रमण के कारण शहर के एक व्यापारी की नोएडा के प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। जनपद में 29 और संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही कुल पॉजिटिव 4866 हो गए हैं।
विज्ञापन

4395 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 24 घंटे में सात संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जबकि घर पर ही आइसोलेट 53 लोग ठीक हो गए हैं।
अशराफ टोला में रहने वाले शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा और सराफा व्यापारी (67) बीते दिनों कोरोना संक्रमित मिले थे। परिजन उन्हें नोएडा के एक अस्पताल ले गए थे। व्यापारी ने गुरुवार रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें