फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 रुपये के लिए अंडा दुकानदार को मार डाला, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। थानाक्षेत्र में इटौली पुल के पास परसनी मोड़ पर शनिवार की देर रात उधारी के 12 मांगने को लेकर हुए विवाद में अंडा दुकानदार की ईंट, डंडे व धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे दुकानदार का शव सड़क के किनारे फेंक कर भाग गए। रविवार की सुबह शव मिलने की सूूचना पर पहुंचे परिजनों ने सीतापुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी और मामला शांत कराया। क्षेत्र के परसनी गांव निवासी राजेंद्र पाल (32) इटौली-टड़ियावां मार्ग पर स्थित शराब के ठेके के पास अंडे का ठेला लगाता था।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम राजेंद्र दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। इटौली बाजार के पास परसनी मोड़ पर घात लगाए बैठे लोगों ने ईंट, डंडे व धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।
वारदात के बाद हत्यारे शव को सड़क के किनारे फेंक कर भाग गए। सुबह उधर से गुजरे ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। घटनास्थल से कुछ दूरी पर राजेंद्र की बाइक पड़ी मिली। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
परिजनों के मुताबिक राजेंद्र का दुकान की 12 रुपये की उधारी को लेकर गांव के दो लोगों से विवाद हुआ था। परिजनों ने उन दोनों पर हत्या करने का आरोप लगाया।
घटना से आक्रोशित परिजनों ने हरदोई-सीतापुर मार्ग पर शव जाम लगा दिया। इसकी सूचना पाकर एसपी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।
उन्होंने परिजनों को कार्रवाई का अश्वासन देकर जाम खुलवाया। एसपी ने बताया कि किसी बात के विवाद को लेकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
...तो 12 रुपये के लेनदेन में मार डाला
परिजनों के मुताबिक गांव के दो लोगों पर अंडे के 12 रुपये उधार थे। राजेंद्र के उधारी के रुपये मांगने पर युवक झगड़ा करने पर आमादा हो गए थे। इसको लेकर शुक्रवार को भी विवाद हुआ था।
इसी बात की रंजिश में शराब के नशे मेें युवकों ने राजेंद्र को मार डाला। फिलहाल पुलिस अभी इस बात पर चुप्पी साधे है।
चेहरे और गर्दन पर मिले चोटों के नौ निशान
हमलावरों ने राजेंद्र का बेरहमी से कत्ल किया। हमलावरों ने उसके सिर पर ईंट और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए थे। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके चेहरे व गर्दन पर चोटों के नौ निशान मिले हैं। सिर पर ईंट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें