फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों में लगी आग, लाखों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कस्बे में लखनऊ मार्ग स्थित तीन घरों में शनिवार को रात अचानक आग लगने से लाखों की नकदी और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, लेकिन इससे पहले ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मौलानगर निवासी रामचंद्र खेतीबाड़ी करते है। शनिवार को रात उनके छप्पर में अचानक आग लग गई। इस दौरान आग की लपटों ने रामचंद्र के भाई रामसेवक और पिता जगन्नाथ के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया।
आग लगने से गांव में अफरातफरी मच गई। तीन घरों में आग को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने पीड़ितों की मदद से पंपसेट चलाकर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

आग से रामचंद्र के घर के कपड़े, गेहूं, धान और बाइक आदि जल गई, जबकि रामसेवक के घर पर एक लैपटाप, एक लाख रुपये की नकदी, जेवर आदि जलकर राख हो गए।
वहीं रामचंद्र के पिता के घर पर गृहस्थी का सामान व यूकेलिप्टस ब्रिकी के रखे दो लाख रुपये की नकदी जल गई। ग्रामीणों की सूचना पर जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
पीड़ितों ने आगजनी की सूचना राजस्व विभाग को दी है। इस बाबत कोतवाल बेणीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
श्मशान घाट के कमरों में लगी आग
संडीला। कस्बे में बस अड्डा चौकी लखनऊ मार्ग पर रामतारा श्मशान घाट के कमरों में शनिवार को देर रात आग लग गई। आग से कमरों में रखी लकड़ी की कुर्सियां, पानी के ड्रम और सीढ़ी आदि जलकर राख हो गई।
आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
रास्ता संकरा होने केे चलते फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिस पर नगर पालिका की टीम द्वारा टैंकरों से पानी लाकर पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक कमरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें