हरदोई। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में नवीन व अतिरिक्त वर्ग विषय की मान्यता को लेकर ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि अब 30 जून तक कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इस ओर दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संस्थाओं द्वारा हाईस्कूल व इंटर में नवीन, अतिरिक्त विषय की मान्यता के लिए आवेदन ऑनलाइन ही मांगे थे।
आवेदन की तिथि पहले 15 मई थी, लेकिन अधिकांश संस्थाओं द्वारा आवेदन न कर पाने की स्थिति इसे बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है। इच्छुक आवेदन के लिए www. upmsp.edu.com पर आवेदन कर सकते हैं। डीआईओएस ने बताया कि जो आवेदन कर चुके हैं वे भी वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन जांच सकते हैं।
डीआईओएस ने बताया कि 30 जून तक आवेदन किए जाने के बाद गठित टीम सक्रिय होगी। गठित टीम आवेदनों पर निरीक्षण व परीक्षण करेगी। मान्यता के मानक पूरे करने वाली संस्थाओं को ही ऑनलाइन संस्तुति की जाएगी।