फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

130 स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने दिया प्रत्यावेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण के संबंध में 130 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने आपत्तियां दर्ज कराने के लिए प्रत्यावेदन दिया गया। आपत्तियों व प्रत्यावेदनों का निस्तारण पांच दिनों में जिला समिति करेगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार जिले में संचालित 620 विद्यालयों में से 140 को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बोर्ड ने छात्र-छात्राओं का केंद्रवार आवंटन भी कर दिया है। परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद विद्यालयों से ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आपत्तियां व प्रत्यावेदन मांगे गए थे। गुरुवार शाम पांच बजे तक 130 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने आपत्तियां/प्रत्यावेदन दिए हैं। केंद्र पर छात्र-छात्राओं की आवंटन संख्या अधिक होने, केंद्र हटाने व नए केंद्र बनाने के प्रत्यावेदन शामिल हैं। डीआईओएस बीके दुबे ने बताया कि जिला समिति पांच दिनों में जांच कर प्रत्यावेदनों का निस्तारण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें