फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहंदर से लखनऊ तक ई बस चलवाने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेहंदर से लखनऊ तक ई बस शुरू कराने की मांग तेज हो गई है। यहां के लोगों को लखनऊ जाने के लिए बसें न मिलने के कारण अधिक किराया देकर डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ता है। उन्होंने विधायक रामपाल वर्मा को समस्या बताकर बसों के संचालन की मांग की है।
विज्ञापन

इलाके से रोज लगभग 30 हजार लोग सफर करते हैं। ई बसों के चलने से उन्हें बेहंदर से लखनऊ तक 70 किमी सफर करने में आसानी होगी। बेहंदर निवासी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि प्राइवेट बस से जाने में 100 रुपये से अधिक किराया लगता है।
कन्जोरा निवासी संजय ने कहा कि बस सेवा शुरू होने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी। कासिमपुर निवासी छात्र राज ने कहा कि लखनऊ शिक्षण संस्थानों तक जाने में परेशानी होती है। रोजाना अधिक किराये का भुगतान करना पड़ रहा है। इलाके में बस सेवा शुरू हो जाए तो विद्यार्थियों के साथ लोगों को भी काफी सुविधा मिलेगी। जाहिदपुर निवासी अनुज सिंह ने कहा कि लखनऊ जाने के लिए डग्गामार वाहनों का ही सहारा है। विधायक ने जल्द ही इस ओर प्रयास करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें