फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी गई मायके, चालक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सांडी कस्बा के नवाबगंज मोहल्ले में शुक्रवार को पत्नी के मायके जाने के कुछ घंटे बाद कार चालक पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाए। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने देर रात पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सांडी कस्बा के मोहल्ला नवाबगंज निवासी राजकुमार (30) पुत्र सुंदरलाल निजी कार चालक था। उसके परिवार में पत्नी सीमा के अलावा दो बेटियां हैं। भाई रामकुमार के मुताबिक शुक्रवार को राजकुमार व उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के बाद पत्नी अपने मायके बिलग्राम कस्बा के मोहल्ला रफैयतगंज चली गई। पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर राजकुमार ने जहर खा लिया। परिजन बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल लाए। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। एसओ अखिलेश यादव ने बताया कि घटना संज्ञान में है। किसी ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें