फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल युवक की इलाज दौरान मौत

Wed, 04 Jan 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
मौत - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
बिलग्राम।  क ोतवाली क्षेत्र में हुई मारपीट में घायल युवक की मंगलवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद में तीन लोग घायल हुए थे। घायलों क ो जिला अस्पताल में भर्ती क राया गया था। जहां पर एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया था।
विज्ञापन


क ोतवाली क्षेत्र के बलेंदा गांव में सोमवार को अरविंद कुमार (35)  का किसी बात को लेकर परिवार के ही सूरज और नीरज से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर नीरज व सूरज ने लाठी-डंडो से अरविंद और आरती को पीट दिया था। अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया।

आरती की तहरीर पर पुलिस ने नीरज व सूरज के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर अरविंद को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। जहां पर मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष की तरफ से मोती रानी पत्नी मंशाराम की तहरीर पर विनय कुमार, आरती और अरविंद के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने बताया है कि मारपीट की तहरीर मिली थी।

जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। पिटाई में गंभीर रूप से घायल अरविंद की मौत होने की जानकारी मिली है, लेकिन अभी उनको तहरीर नहीं मिली है। बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें