फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंफर से कुचलकर मासूम की मौत,ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल जाम लगाए भीड़। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र मेंबक्सीपुरवा गांव के पास सोमवार शाम सड़क पार कर रहे मासूम को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर चालक व हेल्पर को पकड़कर पीट दिया। करीब दो घंटे मल्लावां-मेहंदीघाट मार्ग पर शव रखकर हंगामा किया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बक्सीपुरा गांव के एक तरफ का क्षेत्र कन्नौज जिले में आता है। इसी क्षेत्र के बक्सीपुरवा निवासी किसान प्रमोद का बेटा नीरज (6) घर के पास ही मल्लावां क्षेत्र के मेहंदीघाट मार्ग पर सोमवार को खेलने गया था।
वहां से शाम को घर लौट रहा था। सड़क पार करते समय सीतापुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं। सूचना पाकर परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे डंपर के चालक व हेल्पर को पकड़ लिया। दोनों की पिटाई कर थाना पुलिस को सौंप दिया। आश्रितों को मुआवजा देने की मांग कर मल्लावां-मेहंदीघाटरोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू की। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने लोगों को किसी तरह समझाया। करीब दो घंटे के बाद आक्रोशित लोग हटे और जाम खुला। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

दो भाइयों में बड़ा था मासूम
प्रमोद ने बताया कि उसके दो बेटे थे। नीरज बड़ा था। वह खेलने के बाद सड़क पार करने लगा और हादसे का शिकार हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। बेटे की मौत से प्रमोद व उसकी पत्नी का बदहवास हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें