फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी टूटने से बेहाल युवती ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुर्सी में शादी टूूटने से परेशान युवती ने बुधवार को शाम गांव के बाहर बाग में दुपट्टे के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, लोनार कस्बे में मानसिक बीमार किसान ने बृहस्पतिवार को फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुर्सी निवासी माधुरी (20) ने बुधवार को शाम गांव के बाहर बाग में दुपट्टे के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। बाग की तरफ गए ग्रामीणों ने शव लटका देखकर परिजनों को सूचना दी।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतका के पिता तेजपाल ने बताया कि उसने बेटी की शादी सीतापुर के लकड़ियामऊ गांव में तय हुुई थी। विगत 15 दिन पूर्व गोद भराई की रस्म हो चुकी थी।
विज्ञापन

जुलाई में बरात आनी थी, लेकिन तारीख फाइनल नहीं हुई थी। इससे पहले दहेज आदि बातचीत हो चुकी थी। इसके बाद भी लड़के ने 15 हजार की नकदी और अन्य दहेज के सामान की मांग कर दी।
उसने दहेज की मांग पूरी न करने की बात कही, जिससे लड़के ने शादी करने से इनकार कर दिया। बताया कि शादी टूटने से परेशान होकर बेटी ने खुदकुशी कर ली। मृतका दो भाई दो बहनों मेें बड़ी थी।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल इंद्रजीत यादव ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, लोनार कस्बे में मानसिक बीमारी से परेशान किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी।
घर के कमरे में उसका शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सुभाष (35) खेती करते थे। बृहस्पतिवार को सुबह उसका शव घर के कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। कमरे की तरफ गए परिजनों ने शव लटका देखा।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक के भाई हरिश्चंद्र ने बताया कि सुुभाष अविवाहित था। वह विगत एक वर्ष से मानसिक बीमारी से परेशान था।
काफी इलाज कराने के बाद भी उसे आराम नहीं मिल रहा था, जिससे परेशान होकर उसने जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि मामलेे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें