फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बंदरों की उछलकूद से पेड़ की डाल टूटकर नीचे जा रहे बुजुर्ग पर गिरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में रामदत्त चौराहे के पास टंडन वाली गली में बंदरों की पेड़ पर उछलकूद एक बुजुर्ग के लिए जानलेवा साबित हो गई।
विज्ञापन

बुजुर्ग घर से सब्जी लेने निकला था। रास्ते में एक पेड़ पर बंदर उछलकूद कर रहे थे। पेड़ की डाली इसी वजह से टूटकर नीचे से निकल रहे बुजुर्ग पर जा गिरी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सरॉय थोक पूर्वी निवासी हरिकिशोर श्रीवास्तव (63) रविवार की सुबह सब्जी लेने रामदत्त चौराहे के पास स्थित सब्जी मंडी जा रहे थे। इसी दौरान वह टंडन वाली गली से निकल रहे थे। गली में पीपल का बहुत पुराना पेड़ है। इस पेड़ पर रविवार सुबह बंदरों के झुंड उछलकूद कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पेड़ की एक भारी भरकम डाली टूटकर नीचे गिर गई। इसी दौरान उधर से गुजर रहे हरी किशोर श्रीवास्तव के सिर पर डाली गिरी और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। परिवार में पत्नी कुसुमलता, दो पुत्र और एक विवाहित पुत्री है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें