फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ई-रिक्शा पलटने से घायल चालक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
फोटो- 39- महेंद्र। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के खेतुई चौराहे पर अचानक स्टार्ट होकर अनियंत्रित हुआ ई-रिक्शा चालक पर ही पलट गया। इससे गंभीर रूप से घायल चालक की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन ने अस्पताल कर्मियों पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

खेतुई गांव निवासी महेंद्र (55) ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मृतक के पुत्र कुलदीप ने बताया कि सोमवार को वह खेतुई चौराहे पर ई-रिक्शा खड़ा कर सवारियों का इंतजार कर रहे थे। अचानक ई-रिक्शा खुद स्टार्ट हो गया और दौड़ पड़ा। अनियंत्रित रिक्शे को काबू करने के लिए महेंद्र पीछे दौड़े और कूदकर चालक सीट पर बैठने का प्रयास करने लगे। इसमें ई-रिक्शा उन पर ही पलट गया और वह नीचे दब गए। उनका एक पैर टूट गया और गंभीर चोटें आईं। उन्हें लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे।
कुलदीप का आरोप है कि टूटे पैर का ऑपरेशन करने के लिए डॉक्टर उन्हें ऑपरेशन थिएटर लेकर गए वहां इंजेक्शन लगाते ही उनकी हालत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन ने कहा कि किसी बवाल की आशंका पर अस्पताल कर्मियों ने उनके शव को अपने एक वाहन से गांव भेज दिया और क्लीनिक बंद कर भाग गए। परिजन ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराने की मांग की। देहात कोतवाली पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजन की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें