फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो करोड़ से सुधरेगा नघेटा रोड का ड्रेनेज सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दो करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर नघेटा रोड पर जलभराव की समस्या का समाधान कराया जाएगा। शासन ने नघेटा रोड पर ड्रेनेज सिस्टम के लिए दो करोड़ से अधिक रुपये की स्वीकृति सीवरेज और जल निकासी योजना में दी है। शासन ने काम कराए जाने के लिए एक करोड़ से अधिक रुपये दे भी दिए हैं।
विज्ञापन

नघेटा रोड पर जलनिकासी न होने से जलभराव की समस्या है। इससे नाला का पानी ओवरफ्लो होकर निकाय की सड़क को ही क्षतिग्रस्त कर देता है। नघेटा रोड पर आरसीसी कवर्ड नाला का काम कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद को सौंपी गई है। शासन ने नघेटा रोड पर कृष्णा इलेक्ट्रॉनिक्स के पास से मेडिकल कॉलेज की चार दीवारी के पास से होते हुए एक रेस्टोरेंट और होटल के पास होते हुए जिंदपीर चौराहे तक आरसीसी कवर्ड नाला बनवाया जाएगा। इसी रोड पर दूसरी दिशा में मौनी बाबा मंदिर के पास वाजपेयी कार शृंगार दुकान तक आरसीसी कवर्ड नाला भी बनवाया जाएगा। शासन ने दोनों काम के लिए 2,06,09,000 रुपये की स्वीकृति दी है। दोनों कामों को कराए जाने के लिए शासन के संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी ने जारी शासनादेश में 1,03,00,000 रुपये दिए जाने की जानकारी दी है।
बताया गया कि इन नालों के निर्माण को सही प्रकार से करा लिया तो शहर में नघेटा रोड पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था हो जाएगी। इससे कृष्णा इलेक्ट्रॉनिक्स के पास से जिंदपीर चौराहे तक नाला निर्माण पर 1,91,63,000 रुपये और मौनी बाबा मंदिर से वाजपेयी कार शृंगार तक 14,46,000 रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन



नगर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए बराबर प्रयास किए जा रहे हैं। जल निकासी की व्यवस्था के लिए प्रस्ताव नगर पालिका से बनवाकर शासन को भिजवाया था। नगर विकास मंत्री एके शर्मा के प्रयास से प्रस्ताव को मंजूरी देने का आग्रह किया था। शासन ने उक्त प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसी तरह शहर में पेयजल की व्यवस्था सुधारने के लिए 10 मिनी नलकूप भी नगर विकास विभाग से स्वीकृत कराए गए हैं। बजट भी जारी हो गया है। नए साल के पहले माह में ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -नितिन अग्रवाल, आबकारी मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें