फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में डीपीआरओ ने पकड़ा शौचालय निर्माण में गोलमाल

विज्ञापन
फोटो-26-ग्राम म्यौरा में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते डीपीआरओ गिरीशचंद्र। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। संचारी रोग नियंत्रण अभियान (दस्तक) के तहत सफाई व्यवस्था की हकीकत देखने को अचानक बिलग्राम विकास खंड के ग्राम म्योरा में पहुंचे डीपीआरओ ने बड़ा खेल पकड़ लिया। ग्राम पंचायत में 23 शौचालय निर्माण के लिए आए बजट का आहरण तो कर लिया गया, लेकिन इन शौचालयों का निर्माण हुआ ही नहीं। इससे इतर पंचायत भवन पर पूर्व प्रधान का कब्जा मिला, तो गांव में गंदगी भी नजर आई। विशेष टीम लगाकर गांव में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बिलग्राम विकास खंड के ग्राम म्योरा में औचक निरीक्षण पर पहुंचे डीपीआरओ गिरीश चंद्र को पंचायत भवन पर पूर्व प्रधान राजाराम राजपूत का कब्जा मिला। डीपीआरओ ने नाराजगी जताई, और पूर्व प्रधान को नोटिस दिए जाने की बात कही। इस पर पूर्व प्रधान ने तीन दिन के अंदर पंचायत भवन खाली कर देने की बात कही। गांव में बनवाए गए सामुदायिक शौचालय में मामूली खामियां मिलने पर इन्हें दूर करने के निर्देश प्रधान और सचिव को दिए।
इसके बाद शौचालय निर्माण की स्थिति पर डीपीआरओ ने जानकारी ली तो पता चला कि ग्राम पंचायत के मजरा नोखेपुरवा में 23 शौचालय के निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में भेजे गए एक लाख 38 हजार रुपये आहरित कर लिए गए हैं। इसके बावजूद शौचालयों का निर्माण अभी तक नहीं हुआ है। डीपीआरओ ने बताया कि ग्रामीणों ने मौके पर रोजगार सेवक द्वारा धन आहरित कराए जाने की जानकारी दी है। एडीओ पंचायत को पूरी रिपोर्ट देने को कहा गया है। धन निकासी कराने वाले के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें