फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मानसिक समस्या छिपाए नहीं, डॉक्टर को बताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-16- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जानकारी देते प्राचार्य डॉ. जेबी गोगोई, मौजूद चिकित्सक। स्रोत: मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मेडिकल कॉलेज में गोष्ठी में दिए सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में शुक्रवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और रोगों को पहचानने के बारे में जागरूक किया गया। लोगों से अपील की गई कि मानसिक रोगों को छिपाने के बजाए चिकित्सकों को खुलकर बताएं।
मानसिक स्वास्थ्य विभाग में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर गोष्ठी की शुरुआत प्राचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने की। लोगों को मानसिक रोग की पहचान और महत्व के बारे में बताया और उपचार के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही आवश्यक है, और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाना समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या को छिपाने के बजाए उनके समाधान के लिए चिकित्सकों से खुलकर परामर्श लें। विभागाध्यक्ष डॉ. कुंवर अखिलेश ने कहा कि मानसिक रोग किसी भी व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है। समय पर उपचार और परामर्श से इसे दूर किया जा सकता है। सहायक आचार्य डॉ. रितु खरे, बाल रोग विभाग से सहायक आचार्य डॉ. आलोक कुमार और डॉ. मेघा गुप्ता सहित अन्य संकाय सदस्य व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें