फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोंधी गांव में आग से दो घरों की गृहस्थी राख

Mon, 30 Nov 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी थाना क्षेत्र के धोंधी गांव स्थित एक घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने पड़ोसी के घर को चपेट में ले लिया। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने दमकल के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। इधर, हरपालपुर क्षेत्र के तिथि गांव में प्रत्याशी के घर के बाहर छप्पर में आग लग गई, जिससे पास में रखा उसका एक खोखा भी जल गया। 
विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र के धोंधी गांव स्थित विद्यासागर के घर में रविवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने पड़ोसी राजाराम के घर को भी चपेट में ले लिया। दोनों का गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गए। घटना से गांव में चीख पुकार मच गई। आनन फानन में गांव के पवन कश्यप आदि ने तालाब व हैंडपंपों से पानी व मिट्टी डाल कर आग पर काबू पाया।

कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड कर्मी दीवान, पन्ना लाल आदि ने पहुंच कर आग को पूरी तरह नियंत्रित किया तहसीलदार नंद प्रकाश मौर्य ने बताया कि जानकारी मिलने पर लेखपाल को जांच के लिए भेजा गया है। उधर, हरपालपुर के तिथि गांव निवासी रामू पांडे प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने उसके व समर्थक कमरुद्दीन घर के बाहर पड़े छप्पर में आग लगा दी जिससे उसका खोखा भी जलकर राख हो गया। रामू ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी। थाना इंचार्ज भानुप्रताप ने कहा कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें