फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर्स डे पर कल लगेंगे शिविर

Tue, 30 Jun 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन व प्रख्यात चिकित्सकों के संयुक्त तत्वावधान में डाक्टर्स डे पर एक जुलाई को जिले भर में दो दर्जन से अधिक स्वास्थ्य शिविरों को लेकर तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। नर्सिंग होम व चिकित्सकों ने अमर उजाला की नि:स्वार्थ सेवाभाव की मुहिम में पूरे जोश से शिरकत करने की योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन


इच्छुक चिकित्सक व नर्सिंग होम संचालकों द्वारा सहभागिता को संपर्क करने का क्रम अभी भी जारी है। यही नहीं जिन-जिन नर्सिंग होमों में जो जो जांचे मुहैया हैं, एक जुलाई को उन जांचों पर भी 25 फीसदी की छूट प्रदान की जाएगी।

अमर उजाला से जुड़ने वाले नर्सिंग होमों व क्लीनिक संचालकों ने अपनी अपनी तैयारियां शिविर को लेकर पूरी कर ली है। मरीजों की संख्या का आकलन करने के बाद उस दिशा में तैयारियां की जाने लगी हैं। उधर, सुशीला देवी रक्तदान समिति के प्रबंधक रानू गुप्ता ने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन के नि:शुल्क स्वार्थ शिविर में वह भी अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


उनकी समिति के पदाधिकारी एक जुलाई को कहीं भी यदि त्वरित ब्लड की किसी को जरूरत होगी तो वह उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा लग रहे कैंपों में आने वाले रोगियों को परेशानियां न हो उसका भी ख्याल रखेंगे। उधर, यदि आप भी अपने नर्सिंग होम या क्लीनिक पर एक जुलाई को नि:शुल्क रोगियों के लिए कुछ करना चाहते हैं, तो अमर उजाला कार्यालय घंटाघर रोड पर संपर्क करें या फिर हमारे नंबर 9675898217 व 9451410009 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें