फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डॉक्टर की कार खंती में गिरी, मां और मौसी की मौत

Mon, 14 Apr 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-24- सुमनलता। स्रोतः परिजन
विज्ञापन

फोटो-25- घटनास्थल पर पलटी पड़ी कार। संवाद
- डॉक्टर समेत चार अस्पताल में भर्ती, शाहजहांपुर में हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी


हरदोई (माधौगंज)। पूर्णागिरि से वापस आते समय मल्लावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक की कार शाहजहांपुर में अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर पलट गई। घटना में चिकित्सक की मां और मौसी की मौत हो गई। चिकित्सक, उनके मौसेरे भाई, पत्नी और बेटी घायल हो गईं। चिकित्सक को लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
माधौगंज थाना क्षेत्र के सेलापुर निवासी डॉ. राजन (28) एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद मल्लावां सीएचसी में संविदा पर तैनात हैं। उनकी मौसी ऊषा (60) का घर शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में है। डॉ. राजन की मां सुमनलता (50) कुछ दिन से ऊषा के घर में थीं।
विज्ञापन

रविवार को डॉ. राजन उन्हें लेने के लिए कार से पुरैना गए थे। वहीं से सबका पूर्णागिरि जाने का कार्यक्रम बन गया। डॉ. राजन, उनकी मां सुमन लता, मौसी ऊषा, मौसी का पुत्र अमित (28), अमित की पत्नी नीतू (25) और पुत्री अनामिका (5) रात में दर्शन करने के बाद सोमवार सुबह पुरैना लौट रहे थे।
इस दौरान घोघचाई-बंडा मार्ग पर गुलरिया भूपसिंह गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इसके बाद कार सड़क किनारे खंती में पलट गई। घटना में ऊषा की मौके पर ही मौत हो गई। डॉ. राजन और उनकी मां सुमनलता को लखनऊ इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही सुमनलता की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

अमित, नीतू और अनामिका को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुमन लता की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पति राम किशोर माधौगंज नगर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें