बाजार से न लौटने पर पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सांडी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बाजार जाने से पहले अपने अपहरण की आशंका जताते हुए पिता के नाम लिख पत्र लिखा। उसके बाद वह बाजार से नहीं लौटी। पिता ने पत्र में बताए गए युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की गई।
रविवार की सुबह युवती घर से बाजार के लिए निकली। बाजार जाने से पहले उसने पिता के नाम एक पत्र लिखा। जिसमें उसने एक युवक को नामजद करते हुए अपने अपहरण की बात लिखी। सुबह से शाम होने पर युवती जब बाजार से वापस नहीं लौटी तो पिता ने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
घर में पिता को पुत्री का लिखा एक पत्र मिला। पिता ने थाने में जाकर पुत्री का लिखा पत्र पुलिस को दिखाया और तहरीर दी। जिसमें पड़ोसी गांव फिरोजपुर निवासी वीरेंद्र पर पुत्री के अपहरण व उसकी हत्या करने की आंशका जताई। थानाध्यक्ष केके यादव ने बताया पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सोमवार को अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।