फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: टीएचआर प्लांट की बिजली समस्या पर डीएम ने एक्सईएन से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित होने वाले पोषक आहार को बनाने वाले टेक होम राशन (टीएचआर) प्लांट संचालन व पोषक आहार बनाने में आ रही समस्या को अमर उजाला ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से कुपोषण से जंग... आहार बनाने में बिजली कटौती बन रही बाधा शीर्षक से प्रकाशित किया। खबर का डीएम ने संज्ञान लिया। विद्युत वितरण खंड संडीला के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) से बिजली आपूर्ति पर जवाब मांग लिया। विभाग ने भी माना कि अधिक लोड के कारण सुचारू आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


उप्र राज्य आजीविका मिशन के समूहों की ओर से यहां पर आठ टीएचआर प्लांट स्थापित कराए गए हैं। इसमें छह प्लांट संचालित करा दिए गए हैं लेकिन प्लांट को पर्याप्त व सुचारु बिजली आपूर्ति न मिल पाने से पोषक आहार उत्पादन नहीं हो पा रहा है। बिजली समस्या को उठाते हुए अमर उजाला ने सोमवार के अंक में कुपोषण से जंग... आहार बनाने में बिजली कटौती बन रही बाधा शीर्षक से प्रमुखता खबर प्रकाशित की। खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने उप्र राज्य आजीविका मिशन कार्यालय से रिपोर्ट ली और इसी आधार पर संडीला विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन से पर्याप्त समय और सुचारु बिजली आपूर्ति के संबंध में जानकारी मांगी।
संडीला खंड के अधिशासी अभियंता अजय कनौजिया ने डीएम के साथ ही उप्र आजीविका मिशन कार्यालय को जवाब दिया है कि मलेहरा उपकेंद्र से पोषित 11 केवी फीडर पर लोड अधिक है। फीडर की लंबाई करीब 50 किमी. है। लोड अधिक होने के कारण ब्रेकडाउन बड़ी संख्या में हो रहे हैं। इससे आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें