फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: छह सीएचसी अधीक्षकों से डीएम ने किया जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
- विभिन्न कार्याें में लापरवाही पर डीएम नाराज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सोमवार शाम जिला स्वास्थ्य शासी निकास की बैठक विवेकानंद सभागार में की। इस दौरान विभिन्न योजनाओं में लापरवाही बरतने पर छह सीएचसी अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश डीएम ने दिए। इनमें भरखनी, टड़ियावां, बेहंदर, सुरसा, हरियावां, बिलग्राम के अधीक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने हाई रिक्स प्रेग्नेंसी की समीक्षा की। इसके बाद एनसीडी स्क्रीनिंग और टेली मेडिसिन के साथ ही संस्थागत प्रसव की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान इन योजनाओं में प्रगति पर असंतोष जताते हुए छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों से जवाब तलब करते हुए कारणबताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा के दौरान पीएमएसएमए दिवस पर गर्भवती का चिह्नाकंन करने में लापरवाही और पोर्टल पर अपलोड डाटा और पीएमएसएमए दिवस के डाटा में भिन्नता होने पर डीएम ने माधौगंज सीएचसी अधीक्षक से नाराजगी जताई। समीक्षा बैठक में सीडीओ नेहा ब्याडबाल, सीएमओ डा. भवनाथ पांडेय, डिप्टी सीएमओ डॉ. अरविंद मिश्रा, डॉ. पंकज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें