फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अभियंताओं से बोले डीएम, यह लो कागज और लिखकर दो जवाब

Tue, 18 Mar 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- तय समय में निर्माण कार्य पूरा न होने पर छह अभियंताओं से जताई नाराजगी
विज्ञापन

- सहायक श्रमायुक्त को प्रतिकूल प्रविष्टि, कार्रवाई के लिए मंडलायुक्त व प्रमुख सचिव को लिखा जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। निर्माण कार्यों को तय समय में पूरा न कराने वाले छह अभियंताओं से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह बोले, यह लो कागज और यहीं पर हाथ से लिखकर जवाब दीजिए। तय समय में काम न पूरा कराने वालों पर अभियंताओं पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। कहा कि जुर्माना लगाने की संस्तुति शासन से की जाएगी।
जिलाधिकारी ने स्वामी विवेकानंद सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। तय समय में काम पूरा न कराने और सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय स्थिति कम होने पर असंतोष जताया। मंडी समिति के उप निदेशक और सहायक श्रमायुक्त की गैरहाजिरी पर नाराजगी जाहिर की। श्रम विभाग के लिपिक को बैठक से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

योजनाओं की स्थिति कम होने पर सहायक श्रमायुक्त को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए। कहा कि कार्रवाई के लिए मंडलायुक्त और प्रमुख सचिव को लिखा जाएगा। तय समय में काम पूरा न कराने पर उप्र प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि, जल निगम नगरीय, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक और प्रांतीय खंड, सीएंडडीएस और उप्र राजकीय निर्माण निगम लि. के अभियंताओं से बैठक में स्पष्टीकरण लिखवाकर लिया। इन संस्थाओं पर जुर्माना लगाने के लिए शासन को संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सर्वे में तैयार सूची को पंचायत भवन, ब्लाक और विकास भवन में चस्पा कराया जाएगा। सूची पर सात दिन तक आपत्तियां ली जाएंगी। बैठक में सीडीओ सौम्या गुरूरानी, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके मौर्या, मनिंदर सिंह आदि मौजूद रहै।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें