फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जीआईसी में बने स्ट्रांग रूम हॉल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मतदान होने के बाद पीठासीन अधिकारी व कार्मिक जब तक मतपेटिकाएं वापस नहीं जमा करा देते तब तक पुलिसकर्मी पोलिंग पार्टियों के साथ ही रहेंगे। मतपेटिकाएं जमा होने के बाद ही ड्यूटी से पुलिस कर्मी विरत होंगे।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम हॉल का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने यह बात कही। उन्होंने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पीठासीन अधिकारी के संपर्क में रहें और अपने क्षेत्र के समस्त मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर समस्त व्यवस्थायें कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि बूथ के बाहर एक समय पर हर प्रत्याशी का एक ही एजेंट रहेगा व कोई भी एजेंट आदि मोबाइल फोन आदि लेकर नहीं जाएंगे।
प्रत्याशी अपने बस्ते मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर एक मेज व दो कुर्सी के साथ बैठेंगे और मतदाता के अलावा किसी अन्य इस परिधि में प्रवेश न करने दें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अपने पीठासीन अधिकारी के संपर्क में रहे और पार्टी रवाना होने से मतदान की समाप्ति तथा मतपेटी जमा कराते समय तक सभी पार्टी एक साथ रहेगी तथा कोई भी प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें और मतदान केंद्र पर पूरी निगरानी रखें। इस मौके पर कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें