हरदोई। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली राज्य स्तरीय फुटबॉल व खो-खो प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम चुन ली गई है। स्टेडियम में हुए ट्रायल के बाद खिलाड़ियों के नाम पर मुहर लगा दी गई है। फुटबॉल की टीम का कप्तान भी चुन लिया गया है। खो-खो की टीम का कप्तान प्रशिक्षण शिविर में चुना जाएगा।
राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की फुटबॉल और महिलाओं की खो-खो प्रतियोगिता होगी। फुटबाल 11 से 15 फरवरी और खो-खो 16 से 18 फरवरी के बीच खेला जाएगा। जिला टीम के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। जिला क्रीडाधिकारी मंजू शर्मा के निर्देशन में चयन कमेटी में प्रशिक्षक महताब अहमद व मो. तारिक ने फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन किया। कप्तान अनस रजा के अलावा हर्षित, संस्कार, आयुष, श्रेयांश, लविश, आयुष कुमार, मो. नदीम, मोहन, अर्श शादाब, आयुष, सनी, अधिराज, दीपराज, शिखर व नीरज चुने गए।
आरक्षित खिलाड़ियों में रोहित व मेहंदी अब्बास को रखा गया। टीम मैनेजर सूर्यप्रताप सिंह बनाए गए। खो-खो की चयन कमेटी में शिमला सिंह, दिग्विजय सिंह व देवेश मिश्रा ने रजनी, खुश्बू, दीपाली, काजल, आकांक्षा, सुधा, लकी, इल्मा, गुंजन, शालिनी, सुहानी, मिश्का गुप्ता को चुना गया। आरक्षित खिलाड़ियों में अनू पाल, अनन्या और अंजली को रखा गया। टीम मैनेजर देवेश मिश्रा को बनाया गया। खो-खो खिलाड़ियों का कप्तान नौ से 15 फरवरी तक होने वाले प्रशिक्षण शिविर में चयनित किया जाएगा।