फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा ने ली जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ

Fri, 15 Jan 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीरा अग्रवाल को गुरुवार को जिलाधिकारी रमेश मिश्रा ने शपथ दिलाई गई। इसके बाद अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन


जिला पंचायत परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, मिस्बहाउद्दीन, फखरूल इस्लाम के अलावा प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, डीसीबी अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद नवगठित जिला पंचायत की प्रथम बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई जिसमें राज्य वित्त आयोग की योजना के पूरक कार्य योजना पास करने के साथ ही प्रावधानों के अनुसार पांच हजार तक व्यय स्वीकृत करने का अधिकार सर्व सहमति से अध्यक्ष को दिया गया। बैठक में अध्यक्ष के लिए नई इनोबा या सफारी गाड़ी क्रय किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी एसके कुसमवाल ने किया और सभी का आभार जताया ।  
विज्ञापन
विज्ञापन


      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें