फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएस होंगी अब जिला सहकारी बैंक की शाखाएं

Sat, 13 Jun 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंकों को शासन से 59.03 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है और जल्द ही 35 करोड़ रुपये की सहायता मिलेगी। साथ ही जिले की सभी शाखाओं को सीबीएस किया जाएगा। उपरोक्त बात जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला ने शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान बैंक प्रबंध समिति द्वारा नामित विशेष आमंत्रित सदस्यों का स्वागत करते हुए कही।
विज्ञापन


शुक्ला ने बताया कि केंद्र, प्रदेश सरकार एवं नाबार्ड के मध्य हुए सहमति पत्र के क्रम में संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता लखनऊ मंडल ने सांसद नरेश अग्रवाल की संस्तुति पर बैंक प्रबंध समिति में बैंक जमाकर्ताओं के प्रतिनिधि के रूप में संडीला के मिसवहाउद्दीन और घंटाघर रोड निवासी नरेश गोयल को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिले में सहकारी बैंक की स्थिति काफी मजबूत हुई है, वित्तीय सहायता मिलने के साथ ही अब शाखाओं को सीबीएस किया जाएगा। किसानों को केसीसी, भवन ऋण, सरकारी कर्मियों को पर्सनल ऋण, शिक्षा ऋण, वाहन ऋण एवं व्यापारियों को सीसी लिमिट की सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


कहा कि सहकारिता से जुड़े लोगों के लिए बैंक द्वारा किसान सहकारी अतिथि गृह का निर्माण भी कराया जाएगा। इस दौरान सुरेश द्विवेदी, शिवदत्त सिंह, अवधेेश पांडेय, नरेंद्र सिंह, नायब सिंह, श्रीकृष्ण गुप्ता, अनमोल बाजपेयी, राजीव सिंह, गायत्री त्रिपाठी, नमित जैन, कुशी बाजपेयी, सुधीर श्रीवास्तव, सत्येंद्र पांडेय व पीके वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें