फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन संध्या में कलाकारों ने बांधा समां

Sat, 13 Jun 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
स्प्रिंग डेल्स किंडर गार्टेन स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार की देर शाम एक भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने स्वर लहरियों पर भजनों के माध्यम से समा बांध दिया। इस दौरान बोले रे पपीहा अब घन बरसे घुमड़ घुमड़ कर आई बदरिया गीत सुन लोग झूम उठे।
विज्ञापन


इसके पूर्व स्कूल प्रांगण में भजन संध्या का शुभारंभ एसपी उमेश सिंह, एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह, डीएससीएल शुगर मिल हरियावां के संयुक्त उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी और अभय शंकर गौड़ ने सामूहिक रूप से किया।

प्रयाग संगीत समिति के डा. विजय अवस्थी ने रामचंद्र कृपाल भजमन, प्रभु हमपे कृपा करना...आदि भजन व मशहूर कलाकार श्वेताभ शुक्ल का भजन ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनिया से श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए और तालियों की गड़गड़ाहट से भजन संध्या की महफिल का समा बांध दिया।
विज्ञापन


आकाशवाणी की कलाकार रुचि शुक्ला के भजन को भी लोगों ने सराहा। बाल कलाकार आस्था त्रिवेदी की गणेश वंदना और भजन दीनानाथ अब बारी तुम्हारी...पर लोग झूम उठे। इस भजन संध्या पर श्रोताओं के आकर्षण का केंद्र बने टीवी कलाकार उपेंद्र मोहन शुक्ल ने तबले से श्रोताओं के मन मस्तिष्क की ध्वनि तरंगों को कुछ ऐसे कुरेदा कि लोग वाह वाह करते दिखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें