फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी कक्ष के बाहर दो पक्ष भिड़े, हंगामा

विज्ञापन
फोटो-01- इमरजेंसी कक्ष के बाहर झगड़ते दोनों पक्ष के लोग - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष के बाहर सोमवार सुबह दो पक्ष भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम जतुली निवासी प्रदीप (25) सोमवार सुबह खेत जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बाइक सवार की पिटाई कर दी। प्रदीप को लेकर जिला अस्पताल गए। अस्पताल में इमरजेंसी कक्ष के बाहर बाइक सवार के परिजनों ने प्रदीप केेे रिश्तेदार अंकित को पीट दिया। इससे मामला तूल पकड़ गया। दोनों पक्षों के लोग इमरजेंसी कक्ष के बाहर भिड़ गए और हंगामा शुरू हो गया। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। कोतवाल बृजेश मिश्रा ने बताया कि पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें