फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डिजिटल एक्सरे मशीन खराब मरीज मोबाइल से एक्सरे फोटो दिखा करा रहे इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मरीजों की सहूलियत के लिए लाखों रुपये खर्च कर मेडिकल कॉलेज में लगाई गई डिजिटल एक्सरे मशीन जिम्मेदारों की लापरवाही से धूल फांक रही है। उधर मरीजों का एक्सरे पोर्टेबल मशीन से किया जा रहा है। इसमें मरीजों को फिल्म भी नहीं मिल रही है और लोगों को मोबाइल पर एक्सरे का फोटो लेना पड़ता है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल के एक्सरे विभाग में करीब दो साल पहले डिजिटल एक्सरे मशीन में तकनीकी फाल्ट आई थी। शुरू में तो डिजिटल एक्स-रे मशीन को बनाने को लेकर कवायद की गई और कई बार मैकेनिक भी मशीन को जांचने आए, लेकिन मशीन ठीक नहीं हो सकी। इंजीनियरों ने एक्सरे मशीन बनाने में अधिक खर्चा होने की बात कही गई तो जिम्मेदारों ने बजट का हवाला देकर मशीन को सही कराने की जोर आजमाइश भी बंद कर दी। धीरे धीरे दो साल गुजर गया, लेकिन डिजिटल एक्सरे मशीन सही नहीं हो सकी। हालांकि जिम्मेदारों ने एक पोर्टेबल एक्सरे मशीन से मुहैया करा दी गई और एक्सरे जांच की सुविधा शुरू कर दी, लेकिन पोर्टेबल मशीन से मरीजों को फिल्म नहीं दी जाती है। मरीजों को मोबाइल पर फोटो लेना पड़ता है।

फिल्म की जगह मोबाइल पर लेनी पड़ती फोटो
हरदोई। डिजिटल एक्सरे मशीन खराब होने के बाद से मरीजों को फिल्म नहीं मिलती है। उन्हें पोर्टेबल एक्सरे मशीन से मोबाइल पर फोटो खिंचवा दी जाती है। वही फोटो डॉक्टर को दिखाई जा रही है, लेकिन जब इस रिपोर्ट में चोट क्लियर नहीं होती तो फिर डॉक्टर एक्सरे के लिए सलाह देते हैं। ऐसे में मरीज को मजबूरन कर बाहर से अधिक रुपया खर्च कर डिजिटल एक्सरे कराना पड़ता है। निजी लैबों पर इसके लिए करीब 900 रुपये फीस देनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल एक्सरे मशीन बनाने के लिए कई बार पत्र दिया जा चुका है, कुछ उपकरण जो खराब हुए हैं वह भी अभी उपलब्ध नहीं हुए हैं। शासन को लिखा चुका है।
डाॅ. जेके वर्मा
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, पुरूष चिकित्सालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें