फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अमृत सरोवर की बनेगी डिजिटल डायरी, रहेगा पूरा ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गांवों के अमृत सरोवर का पूरा ब्योरा डिजिटल डायरी में रहेगा। डिजिटल डायरी बनवाए जाने का काम शुरु भी करा दिया गया है। इससे अमृत सरोवर की स्थिति के साथ ही पूरे विवरण की जानकारी आसानी से हो जाया करेगी और इससे निगरानी में भी आसानी रहेगी।
विज्ञापन

बारिश की एक-एक बूंद को संग्रहीत और संरक्षित कर धरती की कोख को लबालब किए जाने के उद्देश्य से गांवों के तालाबों, झील और झाबरों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित कराया गया है। अमृत सरोवरों को बनवाए जाने के समय इस बात पर भी जोर दिया गया है कि बरसात में गांवों से निकलने वाले पानी को इसमें लाने की भी व्यवस्था की जाए। इसके लिए इनलेट बनवाए गए हैं और तालाब में पानी अधिक हो जाने की दशा में आउटलेट भी दिए गए हैं। आजादी के अमृत महोत्सव में वैसे तो 75 अमृत सरोवर बनवाए जाने का लक्ष्य रखा गया थाल लेकिन यहां पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक तालाब को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किए जाने के लिए मनरेगा मद से काम कराया गया।
मनरेगा मद से गांवों के तालाब, पोखरों और झीलों का जीर्णोद्धार कर बनवाए गए 810 अमृत सरोवर की डिजिटल डायरी बनवाई जाएगी। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्रालय की ओर से अब इन तालाबों की निगरानी के उद्देश्य से डिजिटल डायरी बनवाई जा रही है। श्रम रोजगार उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि डिजिटल डायरी में अमृत सरोवर का पूरा विवरण और दो फोटो भी रहेंगी। अब तक 312 अमृत सरोवर की डिजिटल डायरी तैयार करा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें