फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने परखी स्टेशन की सुरक्षा

Sun, 22 Mar 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी रेलवे ने रविवार को हरदोई थाने का निरीक्षण किया। वार्षिक निरीक्षण पर आए डीआईजी दलबीर सिंह यादव ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ ही रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। लंबित मामलों की भी समीक्षा की और मातहताें को निर्देश दिए।
विज्ञापन


उनके साथ आए जीआरपी एसपी और सीओ ने भी चाक चौबंद सुरक्षा के साथ ही घटनाओं पर रोकथाम लगाने को रात्रि गश्त में तेजी लाने पर जोर दिया। डीआईजी यादव ने वार्षिक निरीक्षण के लिए स्थानीय जीआरपी थाने पर पहुंचे। जिनके साथ एसपी आनंद कुलकर्णी तथा सीओ विमल श्रीवास्तव भी थेे।

थाने पर डीआईजी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्हाेंने थाने पर दर्ज हुए चोरी और लूट के मामलों पर नजर दौड़ाते हुुए लंबित 11 मामलों के खुलासे में तेजी लाने के निर्देश एसओ राहुल सिंह यादव को दिए। डीआईजी ने बताया कि घटनाओं पर वैसे तो काफी लगाम लगी है जिसमें टेक्नोलॉजी ने काफी साथ दिया है।
विज्ञापन


हालांकि, अभी भी कई परंपरागत तरीकों को भी अपनाया जाता है, जो काफी कारगर भी हैं। प्लेटफार्म नंबर एक व दो का पैदल ही निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा।

जिसके बाद स्टेशन मास्टर कक्ष में जाकर ट्रेनों के आवागमन की भी जानकारी ली। डीआईजी ने ने बताया कि जीआरपी ने 1512 आल इंडिया रेलवे हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिसके माध्यम से लोग सूचनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें