फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री आजम खां की सास का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। पूर्व मंत्री व सांसद आजम खां की सास का निधन रविवार को हो गया। सूचना मिलते ही लोगों ने कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए उनके घर शोक संवदेना व्यक्त करने पहुंच गए। पैतृक कब्रिस्तान में उन्हें नम आंखों से सुपुर्दे खाक कर अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां की ससुराल बिलग्राम कस्बे के काजीपुरा मोहल्ले में हैं। उनका निकाह पूर्व पालिका अध्यक्ष काजी अब्दुल कय्यूम व असगरी खातून की पुत्री तजीन फातिमा के साथ हुआ है।
तजीन फातिमा वर्तमान में रामपुर की विधायक हैं। बेटे काजी अब्दुल मतीन ने बताया कि दो दिन पहले उनकी मां असगरी खातून 97 वर्ष की तबियत कुछ खराब हुई। उनका इलाज घर पर ही चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की दोपहर उनका निधन हो गया। सूचना मिलने के बाद कोविड-19 का पालन करते हुए लोगों का उनके घर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त करने का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें