फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायलिसिस कक्ष का ताला खुलवाने को लेकर अफसरों ने मंत्री को भरमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने रविवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इमरजेंसी कक्ष एवं वार्डों में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डायलिसिस कक्ष बंद होने और चाबी न मिलने पर उन्हाेंने ताला तोड़ने तक की बात कही। इस पर जिम्मेदारों ने किसी तरह मामले को संभाला और मंत्री को आगे ले गए। निरीक्षण के दौरान तीमारदारों को भी बाहर कर दिया गया। वह धूप में जमीन पर बैठे परेशान रहे।
मंत्री सुरेश खन्ना ने शहर के मोहल्ला वैटगंज, रेलवेगंज, नई बस्ती, वाल्मीकि मोहल्ला, मंगलीपुरवा पहुंचकर सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नई बस्ती में गंदगी और सूअर लोटते देखकर उन्होंने कहा, ये है व्यवस्था।
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की बात भी कही। पत्रकार वार्ता में जिले में आवास, पेंशन समेत अन्य योजनाओं की प्रगति बताई। उन्होंने कहा कि सफाई पर विशेष फोकस करने के लिए सीडीओ व अन्य अफसरों को निर्देशित किया है।
गो पूूजन के साथ रोपा पीपल का पौधा
ब्लॉक टड़ियावां के ग्राम बहर स्थिति गोशाला पहुंचे वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने गो पूजन करने के साथ पीपल का पौधा रोपित किया । इस मौके पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी, नगर मजिस्ट्रेट डॉ. सदानंद गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जेएन पांडेय, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार उपस्थित रहे।
चौपाल में बताई प्राथमिकता
नयागांव मुबारकपुर में मंत्री ने ग्राम सचिवालय में कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया। प्राथमिक विद्यालय में जन चौपाल में ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की नीतियां बताईं। कहा कि सभी तक योजनाओं को पहुंचाना प्राथमिकता है ।
गुणवत्ता के साथ कराएं विकास कार्य
कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में हुई। इसमें आबकारी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल, अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अफसरों से जानकारी की।
कहा कि विकास कार्यों को पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराएं। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक आशीष सिंह, आयुक्त लखनऊ मंडल रंजन कुमार, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, सीडीओ आकांक्षा राना, सीएमओ ओपी तिवारी, एडीएम वंदना त्रिवेदी आदि अफसर मौजूद रहे ।
बैनर पर नाम, बैठक में नहीं दिखे मंत्री
विकास भवन में हुई समीक्षा बैठक के लिए लगे बैनर में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना के साथ अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी एवं जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटिक का नाम लिखा था। जबकि बैठक में राज्यमंत्री दिनेश खटिक मौजूद नहीं थे। बैठक में आबकारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल मौजूद रहे, उनका नाम बैनर पर नहीं था। इसको लेकर चर्चाएं होती रहीं।
सीएचसी शाहाबाद का भी निरीक्षण
हरदोई। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद का निरीक्षण किया। उन्होंने दवा वितरण कक्ष, इमरजेंसी वार्ड तथा आक्सीजन प्लांट देखा। (संवाद)

फोटो-04- जिला अस्पताल के इमरजेंसी बार्ड में जानकारी लेते मंत्री सुरेश खन्ना ।- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें