फोटो-1-मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करते ग्राम भदैचा के ग्रामीण। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई में तालाब आवंटन में धांधली कराने को लेकर भदैचा गांव के ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे अनिल कुमार, महेश, रामस्वरूप आदि ने कहा कि वह सभी कहार बिरादरी के लोग हैं।
उनके गांव में मत्स्य पालन के लिए तालाब आवंटित होना था। इसे बिना नीलामी के ही सांठ गांठ कर अन्य लोगों को पट्टा करा दिया गया। इस प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई जाए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर संदीप सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।