फोटो-2-मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करते शिव सेना के पदाधिकारी व अन्य। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई में शिवसेना पदाधिकारियों का धरना प्रदर्शन 27वें दिन भी कलक्ट्रेट परिसर में जारी रहा।
कलक्ट्रेट परिसर में शिवसेना राज्य प्रमुख अवनीश श्रीवास्तव ने कहा कि यदि मांगे न पूरी हुई तो 15 अक्तूबर से अनिश्चित कालीन आमरण अनशन किया जाएगा। इस मौके पर जिला प्रमुख अशोक अग्रिहोत्री, पंकज सिंह, बाबा जोगेंद्र पुरी, राजन वर्मा, नरेश अवस्थी, शशांक श्रीवास्तव, रिंकू मिश्रा आदि मौजूद रहे।