फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहर से पूर्व दिलाया जाए शिक्षकों को वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रांतीय अनुसूचित जाति जनजाति बेसिक शिक्षक कल्याण समिति की सिविल लाइन स्थित कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें शिक्षक समस्याओं को लेकर चर्चा की गई व त्योहार से पूर्व उन्हें वेतन दिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए सिद्धार्थ कुमार ने कहा कि त्योहार को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षकों का वेतन त्योहार से पूर्व दिलाया जाए। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालयों व प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया आरंभ की जाए। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में कार्यरत 2004 के पूर्व अध्यापक व अध्यापिकाओं की लेखा पर्ची जारी की जाए। नव नियुक्त अध्यापक अध्यापिकाओं के बकाया अवशेष का भुगतान किया जाए
। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों के लिए वर्ष 2020 की अवकाश तालिका जारी की जाए। इस मौके पर महामंत्री तेजेंद्र कुमार, रमेश प्रसाद, अरविंद कुमार, अशोक कुमार, राजेश कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, आलोक कुमार, नरेश चंद्र, हजारी प्रसाद, हरिश्याम गौतम, कृष्ण पाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें