फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मेडिकल कॉलेज में दवाओं की किल्लत पर डीजीएमई कार्यालय सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में लगातार दवाओं की किल्लत पर अब शासन ने सख्ती दिखाई है। अमर उजाला में बुधवार के अंक में प्रकाशित खबर को गंभीरता से लेते हुए डीजीएमई कार्यालय ने पूरे मामले में जवाब मांगा है। साथ ही दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ओपीडी से लेकर भर्ती मरीजों के उपचार में कई जरूरी दवाओं की आवश्यकता पड़ती है। मेडिकल कॉलेज की फार्मेसी में पूरी दवाएं नहीं हैं, मरीज और तीमारदार अस्पताल की जनसुविधा केंद्र पर जाते हैं तो वहां भी पूरी दवाएं नहीं मिलतीं। उन्हें बाहर से दवा खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ता है। इतना ही नहीं महिला अस्पताल में भी दवाओं की उपलब्धता को लेकर पहले सवाल उठ चुके हैं।
गर्भवती महिलाओं के लिए आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड और विटामिन डी-थ्री जैसी जरूरी दवाएं भी नहीं मिलतीं। दवाओं की किल्लत को लेकर बुधवार को अमर उजाला ने ‘मेडिकल कॉलेज में दवा का संकट, जन औषधि केंद्र भी हुआ खाली’ शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था। इसके बाद डीजीएमई कार्यालय ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। डीजीएमई कार्यालय सचिव की तरफ से दवाओं की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी मांगी गई है। इससे मेडिकल कॉलेज प्रशासन में खलबली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें