फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, श्रीगणेश मूर्तियों को दी गई विदाई

विज्ञापन
फोटो 16: विसर्जन यात्रा में श्रीगणेश मूर्ति के साथ श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। श्रीगणेश महोत्सव के समापन पर सांडी और माधौगंज में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीगणेश की मूर्ति को विदाई दी। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच श्रीगणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। अगले बरस फिर आना के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। वहीं शहर में गणेश महोत्सव के पंडाल में भंडारे का आयोजन हुआ, श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

शहर के त्रिलोकीनाथ कंपाउंड में श्रीसिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी के श्रीगणेश महोत्सव में बुधवार को श्रद्धालुओं और कमेटी पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना की। भोग प्रसाद अर्पित किया और आरती उतारी। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीगणेश से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रदीप रस्तोगी, गोपाल मेहरोत्रा, मनी, पोला रस्तोगी, भोला, पुच्ची, बबलू कपूर व बुलबुल रस्तोगी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। गणेश महोत्सव के पंडाल में भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद पाया।
माधौगंजनगर में श्रीगणेश महोत्सव का हवन-पूजन और आरती के साथ समापन हुआ। विनायक कमेटी की तरफ से श्रीगणेश मूर्ति विसर्जन की शोभायात्रा निकाली गई। हरदेव राजा मंदिर पर आचार्य राजेश वाजपेयी व आचार्य पुनीत त्रिपाठी ने वेद मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कराया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मेहंदी घाट गई। शोभायात्रा में सीमा, रामकली, शिवप्यारी, कमला, रजनी, प्रीति, काजल वर्मा, ज्योति, वशी, आयुष वर्मा, प्रमोद कश्यप, कार्तिक गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

सांडीनगर के बाबा कमलेश्वर नाथ महादेव मंदिर सतमठिया में श्री सिद्धिविनायक सेवा समिति के श्रीगणेश महोत्सव में सांडी के महाराजा की विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से गाजे-बाजे व ढोल नगाड़ो के साथ निकाली गई। झांकियां शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहीं। मुख्य मार्गों से होते हुए शोभायात्रा गरुण गंगा के घाट पर पहुंची और मूर्ति का विसर्जन किया गया। समिति के डॉ. पंकज त्रिवेदी, अनुराग कुशवाहा, डॉ. निरपेन विश्वास, कपिल गुप्ता, नमन सिंह, प्रिंशु सिंह, संजीव राठौर, गौरव तिवारी, दीपक पाठक, राज पाठक, हनु पाठक आदि मौजूद रहे।

फोटो 16: विसर्जन यात्रा में श्रीगणेश मूर्ति के साथ श्रद्धालु। संवाद

फोटो 16: विसर्जन यात्रा में श्रीगणेश मूर्ति के साथ श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें