फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डेढ़ करोड़ रुपये से संडीला ब्लॉक में होंगे विकास कार्य

Wed, 08 Jan 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ करोड़ रुपये से आकांक्षात्मक ब्लाक में कराए जाएंगे काम
विज्ञापन

- सरकार से बजट जारी, अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों के साथ तय होंगे काम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। आकांक्षात्मक ब्लॉक संडीला के ग्रामीण क्षेत्र में 1.50 करोड़ रुपये से काम कराए जाएंगे। काम कराए जाने के लिए केंद्र सरकार ने रुपये जिले को दे दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में काम कराए जाने के लिए सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने अधिकारियों से कार्ययोजना मांगी है।
भारत सरकार की ओर से 19 विकास खंडों में से विकास खंड संडीला को आकांक्षात्मक ब्लाक में चयनित किया गया है। आकांक्षात्मक ब्लाक में कराए जाने वाले कार्यों की रैंकिंग में संडीला चालू वित्तीय वर्ष में प्रथम स्थान पर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्लाक के प्रथम आने पर स्वयं सहायता समूह की सदस्य को स्वतंत्रता दिवस की परेड में अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था।
विज्ञापन

उसी के बाद संडीला के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और अन्य क्षेत्रों में गैप को पूरा किए जाने के लिए आवश्यक काम कराने के लिए 1,50,00,000 रुपये की स्वीकृति दी है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से यह रुपये जिले को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि भारत सरकार से मिले रुपयों से गैप को भरे जाने के लिए संडीला बीडीओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों से कार्ययोजना मांगी गई है। कार्ययोजना आने पर उसे कंपाइल कराया जाएगा। उसमें से आमजन से जुड़े प्राथमिकता के कामों की वरीयता सूची बनवा ली जाएगी। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक भी की जाएगी और उसी में कराए जाने वाले कामों को अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा। ताकि कामों को समय से कराया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें